Menu
blogid : 6134 postid : 61

चूड़ियों का मान अपमान बन जायेगा

LAKSHYA
LAKSHYA
  • 56 Posts
  • 223 Comments

उग्रवादी करते रहेंगे यों ही मनमानी
हिजबुल देश का प्रधान बन जायेगा |

आप यदि रूठने-मनाने में लगे रहे तो
पराधीन देश का विधान बन जायेगा |

शांति वार्ता में यदि वक्त को गंवाते रहे
पूरा काश्मीर शमशान बन जायेगा |

चूड़ियाँ पहनने को कह सकते नहीं है
चूड़ियों का मान अपमान बन जायेगा |

चूड़ियाँ पहनकर झाँसी वाली रानी ने भी
अंग्रेजी शासकों की नीव को हिला दिया |

चेनम्मा की वीरता का इतिहास साक्षी है
शत्रु को प्रमाण निज शौर्य का दिला दिया |

रानी दुर्गावती ने दुर्गा का रूप धार
वैरियों को पानी तलवार का पिला दिया |

आप जैसे कायर नपुंसक कपूतों ने ही
वीर बांकुरों का नाम धुल में मिला दिया |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply